ज़ुल्मते शब् - ”काज़िम” जरवली

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली(kaazim jarwali)काज़िम जरवली15 Jun 1955

4 min read · 12.4K reads

पता नहीं है उजालो को वुसअते शब् का,
तहे चिराग भी क़ब्ज़ा है ज़ुल्मते शब् का ।

गुलो मे सर को छुपाये सिसक रही है हवा,
सहर के हाथ मे दमन है रुखसते शब् का ।

ये कहकशां है ग़ुबारे सफ़र का आईना ,
ये चाँद नक्श-ऐ-कफे पा है हिजरते शब् का ।

बता रहें हैं किसी के खुले हुए घेंसू ,
हवा की ज़द पे खज़ाना है नकहते शब् का ।

ठहर के ओंस की बूंदे शजर के पत्तो पर ,
इलाज ढूँढ रही हैं हरारते शब् का ।

थका थका सा उजाला डरी डरी आँखें ,
बहुत अजीब है मंज़र तिलावते शब् का ।। ---काज़िम जरवली

वो एक अश्क जो “काज़िम” है ता सहर बाक़ी,
वही चराग़ मुजाविर है तुर्बते शब् का ।।
(kaazim jarwali)काज़िम जरवली
About the poet

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली

काज़िम जरवली भारत से उर्दू भाषा के शायर हैं।[1]उन्होंने कविता की कई पुस्तकें लिखी है और उनके साहित्यिक काम के लिए उन्हें कतिपय पुरस्कार प्राप्त हुए है। Kazim Jarwali is an Urdu language poet from India.[1] He has written several books of poetry and has receiv…

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायदादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँ