ग़ुबार-ऐ-आइना - ”काज़िम” जरवली

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली(kaazim jarwali)काज़िम जरवली15 Jun 1955

3 min read · 12.4K reads

फ़ज़ाए शहर की नब्ज़े खिराम बैठ गयी,
फ़सीले शब पे दीये ले के शाम बैठ गयी ।

वो धूल जिस को हटाया था अपने चेहरे से,
वो आइनों पा पये इन्तेक़ाम बैठ गयी ।
 
गुज़रने वाला है किया रौशनी का शहजादा,
जो बाल खोल के रस्ते मे शाम बैठ गयी ।

मै किस नशेब मे तेरा लहू तलाश करु,
तमाम दश्त पा ख़ाके खयाम बैठ गयी ।

बहुत तवील सफ़र का था अज़्म ऐ ”काज़िम”,
हयात चल के मगर चन्द गाम बैठ गयी ।। --”काज़िम” जरवली
(kaazim jarwali)काज़िम जरवली
About the poet

(kaazim jarwali)काज़िम जरवली

काज़िम जरवली भारत से उर्दू भाषा के शायर हैं।[1]उन्होंने कविता की कई पुस्तकें लिखी है और उनके साहित्यिक काम के लिए उन्हें कतिपय पुरस्कार प्राप्त हुए है। Kazim Jarwali is an Urdu language poet from India.[1] He has written several books of poetry and has receiv…

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like