वह छुअन - कौशल्या गुप्ता

कौशल्या गुप्ताकौशल्या गुप्ता

2 min read · 12.4K reads

अनेकों ही छवि-चित्र
लय और गीत,
कथा-कहानी,
समायी हैं चहुँ ओर।

जतन जुटाते हैं लाखों
पकड़ने को
अपनी-अपनी विध से।
पकड़ में तो कुछ भी नहीं आता,
केवल छू भर गुज़र जाता है।

वह छुअन
रंगों में सजती है,
गीत बन बिखरती है,
रूप-कथा रचती है।
कौशल्या गुप्ता
About the poet

कौशल्या गुप्ता

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like