गीत-गाथा - कौशल्या गुप्ता

कौशल्या गुप्ताकौशल्या गुप्ता

2 min read · 12.4K reads

कवि ने गीत लिखा
फूल पर
ख़ुश हुआ बहुत
आप ही,
अपनी ही कृति पर।

पहुँचा वह गीत सुनाने
बाग़ में फूल को,
बताने उसे,
उसे कितना सुन्दर
बताया है गीत में।

गीत-गाथा में मग्न
घर वापिस आ गया-
और पौधा मुरझा गया।

उसे गीत नहीं सुनना था
वह प्यासा था।
कौशल्या गुप्ता
About the poet

कौशल्या गुप्ता

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like