नौजवानों से - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

5 min read · 12.4K reads

बढ़े मजूर उनके साथ चल रहे किसान !
उठो निशान थामकर वतन के नौजवान !!

उबल रही हैं ख़ून में जूनून की कहानियाँ
नई दिशा दिखा रही हैं वक़्त की निशानियाँ
हवा-सी घूम-घूमकर घटा-सी झूम-झूमकर
नई ज़मीन तोड़ने निकल पड़ीं जवानियाँ
सरों पे सबके है कफ़न हथेलियों पे जान !
उठो निशान थामकर वतन के नौजवान !!

नज़र-नज़र उठा रही है लाख-लाख आँधियाँ
नज़र-नज़र गिरा रही है लाख-बिजलियाँ
जो लाख आँधियाँ उठें जो लाख बिजलियाँ गिरें
कहाँ बचेंगे इस जहाँ में ज़ालिमों के आशियाँ
बराबरी की नींव पर उठे नया मकान !
उठो निशान थामकर वतन के नौजवान !!

बला का ज़लज़ला है थरथरा रही पहाड़ियाँ
ग़रूरे-इन्क़लाब से दमक रही हैं खाड़ियाँ
जो खेल जायँ जान पर चमन की आन-बान पर
वो जांसिपर हसीन गुल खिला रही हैं झाड़ियाँ
क़दम मिलाके चल पड़े मजूर और किसान !
उठो निशान थामकर वतन के नौजवान !!
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

कुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरआओ मिट्टी-मिट्टी खेलेंहमें आँतों से सोचना होता हैसुबह और शाम की पालियों में कटता दिन— हुकुम ठाकुरसपनों की लाशेंशायद हम एक ऐसी दुनिया से विदा लेंगे जहाँ,क़ातिल ख़ुद से ही बरी कर लेता है ख़ुद को।— फ़रीद ख़ाँमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यपृथ्वी मेरी कवितामेरी क़लम लोहार के हाथ का हथौड़ा, ठोंक-पीट कर बनाता हूँ शब्दकिसान के फाल जैसा पैना; हलरेखा में सोने की सीता,— हीरेन भट्टाचार्य