कभी जुनूँ के कभी मांदगी के साथ चलें - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

3 min read · 12.4K reads

कभी जुनूँ के कभी मांदगी के साथ चलें I
कभी शरर के कभी तीरगी के साथ चलें II

हज़ार यार यही इन्तज़ार करते रहे,
किसी का साथ मिले तो किसी के साथ चलें I

गुरेज़ां हमसे मुअज़्ज़न भी है बरहमन भी
हमारी टेक रही आदमी के साथ चलें I

भला हुआ कि हमें बीच राह छोड़ गए,
जिन्हें ये ज़िद थी कि हम क्यूँ किसी के साथ चलें I

ग़रज़ कि सोज़ की जैसी भली-बुरी बीती
जतन ये करते रहे आदमी के साथ चलें II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like