इस तरह तुझसे गुरेज़ां हर बशर हो जाएगा - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

5 min read · 12.4K reads

दक्षिण अफ़्रीका की नस्लपरस्त बोथा हुकूमत द्वारा इंक़लाबी शायर बेंजामिन मोलियसे को फांसी पर लटकाने के ख़िलाफ़

इस तरह तुझसे गुरेज़ां हर बशर हो जाएगा ।
जंग में ख़लकत इधर और तू उधर हो जाएगा ।।

वाए-नादानी ये किसको दार पर लटका दिया
वो तो ऐसा शख़्स था मरकर अमर हो जाएगा ।

तेरा ख़ंजर उसके साये को भी कब छू पाएगा
रंग सब्ज़े का वो ग़ुंचे का जिगर हो जाएगा ।

खून के क़तरे ज़मीं की कोख में यूँ डाल मत
तुख़्म ही ऐसा है ये बढ़कर शजर हो जाएगा ।

ऐ जफ़ाजू तेरी पामाली का दिन नज़दीक है
उसका क्या तारीख़ में वो जलवागर हो जाएगा ।

देख तेरी लंतरानी हो चली है बेअसर
लामुहाला उसका जादू कारगर हो जाएगा ।

जान लेकर जिसकी ज़ालिम इस क़दर मग़रूर है
उसका एक-एक शेर सीनों में शरर हो जाएगा ।

दार के क़ाबिल समझकर शायरी की दाद दी
हमने कब सोचा था खुश तू इस क़दर हो जाएगा ।

आज हो ले सोज़ की दीवानगी पर खन्दाज़न
कल करेगा क्या जो वो सीनसिपर हो जाएगा।।

22 अगस्त 1986
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like