दिल दिया दुश्मन दिया सहरा दिया दरिया दिया - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

दिल दिया दुश्मन दिया सहरा दिया दरिया दिया ।
ज़िन्दगी का शुक्रिया उसने मुझे क्या क्या दिया ।।

एक-दो की बात हो तो तुझसे शिकवा भी करूँ
ज़िन्दगी तूने मुझे हर गाम पे धोका दिया ।

शेर कहने के सलीक़े की मुझे परवा कहाँ
शायरी ने दर्द की तकसीम का ज़रिया दिया ।

ज़िन्दगी की कजअदाई का नज़ारा देखिए
ग़म दिया वो भी कभी पूरा कभी आधा दिया ।

ये भी है उसकी करीमी ये भी उसका लुत्फ़ है
ज़िन्दगी ने हँसके मेरे ज़ख़्म को सहला दिया ।

दो घडी की ज़िन्दगी थी खेल ये चलता रहा
यास लाई घेरकर उम्मीद ने भटका दिया ।।

सोज़ अब न तल्खी न पछतावे की परछाई कोई
सोचता हूं ज़िन्दगी ने जो दिया अच्छा दिया ।

20-9-2015
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like