चलके लुट जाएँ ग़मे-सूद-ओ-ज़ियां के पहले - कांतिमोहन सोज़

kaantimohan sozकांतिमोहन सोज़14 Jul 1936

4 min read · 12.4K reads

चलके लुट जाएँ ग़मे-सूद-ओ-ज़ियां के पहले I
हम न मिट जाएँ कहीं वहमो-गुमां के पहले II

चुप हैं सब अहले-चमन उसका कोई ज़िक्र नहीं,
वो जो एक रुत थी यहाँ सर्द खिज़ां के पहले I

कल को जांबाज़ी की तारीख़ में ये दर्ज रहे,
एक ललकार भी थी आहो-फ़ुग़ां के पहले I

सर उठाओ कि बहुत पास है तेग़े-क़ातिल,
चश्म ख़ूंबार रहे अश्के-रवां के पहले I

यूँ ही तक़दीर बदलते हैं बदलने वाले,
कोह पड़ता है यहां आबे-रवां के पहले I

अपनी तारीख़ से सीखा नहीं हमने वरना,
सर कटा देते थे जांबाज़ ज़बां के पहले I

सोज़ को जो भी कहो फ़र्द वो दीवाना था,
जुस्तजू दार की थी रहते-जां के पहले II
kaantimohan soz
About the poet

kaantimohan soz कांतिमोहन सोज़

कांतिमोहन सोज़ हिंदी भाषा के एक सुप्रसिद्ध लेखक। Kantimohan Soz is a well-known writer of Hindi language.

View profile & all 147 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like