दिल हो गया उदास तो बहलाने आ गए
ऐ शम्अ तेरे कूचे में परवाने आ गए
जैब-ओ-गरेबाँ चाक हैं दामन है तार तार
दश्त-ए-जुनूँ में शान से दीवाने आ गए
दामन हमारा आज भी काँटों से भर गया
गुलशन के रास्ते में भी वीराने आ गए
आते ही रहगुज़ार-ए-जुनूँ में मक़ाम-ए-होश
दीवाने अहल-ए-होश को समझाने आ गए
'शबनम' थे अजनबी से हमीं उन की बज़्म में
उन की नज़र कहे थी कि बेगाने आ गए








