जानती हैं औरतें - कमलेश

कमलेशकमलेश

2 min read · 12.4K reads

एक दिन सारा जाना-पहचाना
बर्फ़-सा थिर होगा
याद में ।

बर्फ़-सी थिर होगी
रहस्य घिरी आकृति
आँखें भर आएँगी
अवसाद में ।

आएँगे, मँडराते प्रेत सब
माँगेंगे
अस्थि, रक्त, माँस
सब दान में ।

जानती हैं औरतें
बारी यह आयु की
अपनी ।
कमलेश
About the poet

कमलेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like