पिंटू बेटे अब उठ जाओ - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.4K reads

उठो लाल अब आँखें खोलो।
पानी लाई हूँ मुँह धो लो।

कविता यह हो गयी पुरानी।
बदल गयी है आज कहानी।

उठो लाल अब बेड टी ले लो।
फिर चाहे कंप्यूटर खेलो।

होम वर्क पापा कर देंगे।
टीचर जी कुछ नहीं कहेंगे।

उठकर देखो मेरे प्यारे।
कबसे टॉमी तुम्हें पुकारे।

चलो उसे टहलाकर लाओ.
पिंटू बेटे अब उठ जाओ.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like