मैं हूँ तितली रानी - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

4 min read · 12.4K reads

मैं हूँ तितली रानी-मैं हूँ तितली रानी।
बहुत ध्यान से बच्चे सुनते मेरी मधुर कहानी।

बगिया-बगिया जाती हूँ।
फूलों पर मँडराती हूँ।
इठलाती-बलखाती हूँ।
अनगिन खेल दिखाती हूँ।
मुझे देखकर बच्चे दौड़ें, छोड़ें खाना-पानी।
मैं हूँ तितली रानी-मैं हूँ तितली रानी।

लाल-गुलाबी-नीले हैं।
हरे-बैगनी-पीले हैं।
कितने रंग-रँगीले हैं।
मेरे पंख सजीले हैं।
इन पंखों पर उड़कर मैंने सारी दुनिया जानी।
मैं हूँ तितली रानी-मैं हूँ तितली रानी।

बहुत दूर है मेरा घर।
चंदा-तारों भरा नगर।
जहाँ बसें परियाँ सुंदर।
जो नाचें-गायें दिन भर।
उसको साथ घुमाऊँगी जो करे नहीं शैतानी।
मैं हूँ तितली रानी-मैं हूँ तितली रानी।
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like