कैसे छाँटा जाये - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

3 min read · 12.4K reads

हर खाई को पाटा जाये.
हर इक का ग़म बाँटा जाये.

वो ग़लती हम भी कर सकते,
बच्चों को क्यों डाँटा जाये.

सोच मुनाफ़ा औरों का तो,
तेरा भी सब घाटा जाये.

शाखायें ही काटें-छांटें,
पेड़ न जड़ से काटा जाये.

आओ हम सब मिलकर बैठें,
बस्ती से सन्नाटा जाये.

इक डाली का होकर भी क्या,
फूलों के सँग काँटा जाये.

जबसे घर टूटा है तबसे,
क्या-क्या टूटा-टाटा जाये.
 
माँ बीमार पड़ी है, बेटा
करने सैर-सपाटा जाये.

अच्छे और बुरे इक जैसे,
सोचो कैसे छाँटा जाये.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like