गाओ ना - कमलेश द्विवेदी

कमलेश द्विवेदीकमलेश द्विवेदी25 Sept 1960 – 17 Sept 2021

2 min read · 12.3K reads

इतनी कसमें खाओ ना.
सच्ची बात बताओ ना.

क़ीमत समझो अश्क़ों की,
इनको यों छलकाओ ना.

वो सब कुछ दे सकता है,
दामन तो फैलाओ ना.

अँधियारे से लड़ना है,
कोई दीप जलाओ ना.

कहते हो सब कर लोगे,
कुछ करके दिखलाओ ना.

जो कहना है है साफ़ कहो,
बातों में उलझाओ ना.

जब-तब जाने धमकी,
जाते हो तो जाओ ना.

आज ग़ज़ल मेरी कोई,
अपने सुर में गाओ ना.
कमलेश द्विवेदी
About the poet

कमलेश द्विवेदी

View profile & all 176 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like