मैं गाँधी बन जाऊँ - कमला चौधरी

kamla choudhryकमला चौधरी22 Feb 1908 – 15 Sept 1970

3 min read · 12.4K reads

माँ, खादी का कुर्ता दे दे, मैं गाँधी बन जाऊँ,
सब मित्रों के बीच बैठ फिर रघुपति राघव गाऊँ!

निकर नहीं धोती पहनूँगा, खादी की चादर ओढूँगा,
घड़ी कमर में लटकाऊँगा, सैर सवेरे कर आऊँगा!

मैं बकरी का दूध पिऊँगा, जूता अपना आप सिऊँगा!
आज्ञा तेरी मैं मानूँगा, सेवा का प्रण मैं ठानूँगा!

मुझे रुई की पूरी दे दे, चर्खा खूब चलाऊँ,
माँ, खादी की चादर दे दे, मैं गाँधी बन जाऊँ!

-साभार: बालगीत साहित्य (इतिहास एवं समीक्षा), निरंकारदेव ‘सेवक’, 183
kamla choudhry
About the poet

kamla choudhry कमला चौधरी

कमला चौधरी (1908- 1970) वह उन महिला समाज-सुधारकों और लेखिकाओं में से एक थीं, जिन्होंनेेे महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए सामाजिक-राजनीतिक और सांस्कृतिक स्तर पर प्रयास किया। वह एक स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रवादी महिला थी, जो भारत की संविधान सभा की…

View profile & all 1 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like