दिल को सब्र-ओ-क़रार भी न हुआ

कैफ़ी काकोरवीकैफ़ी काकोरवी

1 min read · 12.4K reads

दिल को सब्र-ओ-क़रार भी न हुआ

जब्र पर इख़्तियार भी न हुआ

लाला हर चंद बाग़ में फूला

गुल-रुख़ों में शुमार भी न हुआ

मर मिटे फ़िक्र में उरूज के हम

ख़ाक ऊँचा ग़ुबार भी न हुआ

रह गया तीर-ए-यार पहलू में

क्या सितम है कि पार भी न हुआ

ख़ून से मेरे दामन-ए-क़ातिल

तख़्ता-ए-लाला-ज़ार भी न हुआ

मय से मुझ को ख़ुमार भी न हुआ

नश्शा कैसा उतार भी न हुआ

असर-ए-चश्म-ए-ज़ार भी न हुआ

साफ़ उन का ग़ुबार भी न हुआ

एक बोसे को तो गिना सौ बार

गालियों का शुमार भी न हुआ

उन की रुस्वाइयों का पास रहा

मैं कभी अश्क-बार भी न हुआ

सर्व ने सर-कशी से क्या पाया

शजर-ए-मेवा-दार भी न हुआ

कैफ़ी काकोरवी
About the poet

कैफ़ी काकोरवी

उपनाम : 'कैफ़ी' मूल नाम : नूरुद्दीन अहमद जन्म : काकोरी, उत्तर प्रदेश निधन : 18 May 1928 | काकोरी, उत्तर प्रदेश

View profile & all 6 Poems / Stories

More from कैफ़ी काकोरवी

  1. दे चुके दिल तो फिर अब दिल पर इजारा कैसा

    दे चुके दिल तो फिर अब दिल पर इजारा कैसाहम समझते हैं हमारा है हमारा कैसा

    12.4K reads
  2. दरवेश हूँ जो गंज मयस्सर नहीं तो क्या

    दरवेश हूँ जो गंज मयस्सर नहीं तो क्यादिल से ग़नी हूँ पास मिरे ज़र नहीं तो क्या

    12.4K reads
  3. ऐ शैख़ तेरी पंद-ओ-नसीहत से क्या हुआ

    ऐ शैख़ तेरी पंद-ओ-नसीहत से क्या हुआकम्बख़्त छूटता है कहीं दिल लगा हुआ

    12.4K reads
  4. ये भी है कोई बात कि दिल बद-गुमाँ न हो

    ये भी है कोई बात कि दिल बद-गुमाँ न होमेरा तो हो अदू का मगर इम्तिहाँ न हो

    12.4K reads
  5. अगर आह-ए-रसा से काम हम ना-काम लेते हैं

    अगर आह-ए-रसा से काम हम ना-काम लेते हैंफ़रिश्ते पाया-ए-अर्श-ए-मोअल्ला थाम लेते हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल