ऐ शैख़ तेरी पंद-ओ-नसीहत से क्या हुआ
कम्बख़्त छूटता है कहीं दिल लगा हुआ
शर्म-ओ-हया को छोड़िए बुर्क़ा उठाइए
कब तक रहेगा चाँद गहन में दिया हुआ
माँगा था बोसा आप से ले तो नहीं लिया
बरहम हो क्यों बताइए नुक़सान क्या हुआ
दा'वा हमारे दिल पे बुतों को है किस लिए
क्या उन के हाथ बै'अ हुआ या हिबा हुआ
बोसा ज़रूर लेंगे किसी रोज़ देखना
लब पे है उन के दाँत हमारा लगा हुआ
ओ बुत तिरी ख़ुदाई का क़िस्सा सुनाऊँगा
अल्लाह से जो हश्र के दिन सामना हुआ
हम ने निगाह फेर के देखा जो ग़ैर को
'कैफ़ी' के दिल से पूछिए अंजाम क्या हुआ








