पहला सलाम - कैफ़ी आज़मी

कैफ़ी आज़मीकैफ़ी आज़मी14 Sept 1919 – 10 Sept 2002

2 min read · 12.4K reads

पत्थर के ख़ुदा वहाँ भी पाए ।
हम चाँद से आज लौट आए ।

दीवारें तो हर तरफ़ खड़ी हैं
क्या हो गया मेहरबान साए ।

जंगल की हवाएँ आ रही हैं
काग़ज़ का ये शहर उड़ न जाए ।

लैला ने नया जन्म लिया है
है क़ैस[1] कोई जो दिल लगाए ।

है आज ज़मीं का गुस्ले-सेहत[2]
जिस दिल में हो जितना ख़ून लाए ।

सहरा-सहरा[3] लहू के ख़ेमे
फिए प्यासे लबे-फ़रात[4] आए ।
कैफ़ी आज़मी
About the poet

कैफ़ी आज़मी

View profile & all 66 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like