आवारा सज्दे - कैफ़ी आज़मी

कैफ़ी आज़मीकैफ़ी आज़मी14 Sept 1919 – 10 Sept 2002

3 min read · 12.4K reads

दोस्तों अब तुम न देखोग ये दिन
ख़त्म हैं हम पर सितम-आराइयाँ

चुन लिया एक एक काँटा राह का
है मुबारक ये बरहना पाइयाँ

कू-ब-कू मेरे जुनूँ की अज़्मतें
उस की महफ़िल में मेरी रूस्वाइयाँ

अज़्मत-ए-सुक़रात-ओ-ईसा की क़सम
दार के साए में हैं दाराइयाँ

चारा-गर मरहम भरेगा तू कहाँ
रूह तक हैं ज़ख़्म की गहराइयाँ

‘कैफ़’ को दाग़-ए-ज़िगर बख़्शे गए
अल्लाह अल्लाह ये करम फ़रमाईयां
कैफ़ी आज़मी
About the poet

कैफ़ी आज़मी

View profile & all 66 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like