वो ख़्वाब तलब-गार-ए-तमाशा भी नहीं है - कबीर अजमल

कबीर अजमलकबीर अजमल

3 min read · 12.4K reads

वो ख़्वाब तलब-गार-ए-तमाशा भी नहीं है
कहते हैं किसी ने उसे देखा भी नहीं है

पहली सी वो खुशबू-ए-तमन्ना भी नहीं है
इस बार कोई खौफ हवा का भी नहीं है

उस चाँद की अँगड़ाई से रौशन हैं दर ओ बाम
जो पर्दा-ए-शब-रंग पे उभरा भी नहीं है

कहते हैं के उठने को है अब रस्म-ए-मोहब्बत
और इस के सिवा कोई तमाशा भी नहीं है

इस शहर की पहचान थीं वो फूल सी आँखें
अब यूँ है के उन आंखों का चर्चा भी नहीं है

क्यूँ बाम पे आवाज़ों का धम्मला है ‘अजमल’
इस घर पे तो आसेब का साया भी नही है
कबीर अजमल
About the poet

कबीर अजमल

View profile & all 12 Poems / Stories

More from कबीर अजमल

  1. अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही था - कबीर अजमल

    अपनी अना से बर-सर-ए-पैकार मैं ही थासच बोलने की धुन थी सर-ए-दार मैं ही था

    12.4K reads
  2. बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों का - कबीर अजमल

    बजाए गुल मुझे तोहफा दिया बबूलों कामैं मुंहरिफ तो नही था तेरे उसूलों का

    12.3K reads
  3. हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना था - कबीर अजमल

    हवा की जद पे चराग-ए-शब-ए-फसाना थामगर हमें भी उसी से दिया जलाना था

    12.4K reads
  4. हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी का - कबीर अजमल

    हुजूम-ए-सय्यार्गां में रौशन दिया उसी काफसील-ए-शब पर भी गुल खिलाए हुआ उसी का

    12.4K reads
  5. इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैं - कबीर अजमल

    इक तसव्वुर-ए-बे-कराँ था और मैंदर्द का सैल-ए-रवाँ था और मैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like