पिता के जाने पर - ज्योति चावला

ज्योति चावलाज्योति चावला5 Sept 1979

5 min read · 12.4K reads

पिता माँ की ज़िन्दगी और
हमारे बचपन से कब गए
ठीक-ठीक कुछ याद नहीं

स्मृतियाँ बेहद धुँधली हैं जो
जुड़ी हैं पिता की उपस्थिति से
पिता के साथ हम कहाँ-कहाँ घूमें
उनके कन्धों पर बैठ कितनी यात्राएँ कीं
कितनी बार उन्होंने झिड़का
और कितनी बार पुचकारा
कितनी बार उनसे डर कर हम माँ के
आँचल के झुटपुटे में दौड़ कर जा छुपे
याद करने पर भी हाथ ख़ाली ही रह जाते हैं

लेकिन पिता की अनुपस्थिति दर्ज नहीं है हमारे जीवन में
यह कहना उनकी उपस्थिति को ठुकराना होगा

पिता को न जाने कितने मौक़ों और पड़ावों पर
अनुपस्थित पाया है हमने
उनकी अनुपस्थिति ने अकेला किया है माँ को
और रीता किया है सम्बन्धों को
उनकी अनुपस्थिति से हमारे कई सम्बोधन छूट गए अधूरे ही
पिता होते तो पूरा जो हो पाता माता-पिता का मुहावरा

अगर होते पिता तो बेटे के ब्याह पर
होते माँ की आँखों में आँसू की जगह पैरों में थिरकन
होते पिता तो होता एक कन्धा माँ के लिए भी
पिता किसी परिवार के लिए केवल एक पुरुषवाची संज्ञा ही नहीं
बल्कि एक सम्पूर्णता हैं ।
ज्योति चावला
About the poet

ज्योति चावला

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे