चूड़ियाँ - ज्योति चावला

ज्योति चावलाज्योति चावला5 Sept 1979

3 min read · 12.4K reads

रोटी बनाते वक़्त बेलन के हिलने के साथ
थिरकती थीं माँ की चूड़ियाँ
चूड़ियाँ, जो मुझे आकर्षित किए बिना न रह पातीं
मैं अक्सर रसोर्इ में खड़ी
उत्सुक आँखों से पूछा करती --
माँ ! मेरी चूड़ियाँ क्यों नही बजतीं
और माँ मेरी उस सरल उत्सुकता पर
चिरपरिचित हँसी हँस देतीं

दिन बीतते गए.....
और चूड़ियों से जुड़ा मेरा आकर्षण भी
माँ के चेहरे की मुस्कान के साथ
बढ़ता गया
एक दिन अचानक
चूड़ियों की खनक बन्द हो गर्इ
और उस दिन
मेरी आँखों में भी कोर्इ प्रश्न नहीं था
क्योंकि
मैं जान गर्इ थी कि
चूड़ियाँ क्यों बजती हैं
ज्योति चावला
About the poet

ज्योति चावला

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like