दुनिया की जुस्तुजू तो हम से न हो सकेगी

जोशिश अज़ीमाबादीजोशिश अज़ीमाबादी

1 min read · 12.4K reads

दुनिया की जुस्तुजू तो हम से न हो सकेगी

ये मिन्नत आरज़ू तो हम से न हो सकेगी

गो शाम से सहर तक रोए है और जले है

ये शम-ए-दू-ब-दू तो हम से न हो सकेगी

बहुतेरी ग़ाएबाना करते रहें शिकायत

पर उस के रू-ब-रू तो हम से न हो सकेगी

मय-ख़ाना-ए-जहाँ में गुज़रान शैख़-साहिब

बे-जाम ओ बे-सुबू तो हम से न हो सकेगी

क्या पूछता है 'जोशिश' तारीफ़ उस दहन की

कुछ इस में गुफ़्तुगू तो हम से न हो सकेगी

जोशिश अज़ीमाबादी
About the poet

जोशिश अज़ीमाबादी

उपनाम : 'जोशिश' मूल नाम : शैख़ मोहम्मद रौशन जन्म : पटना, बिहार निधन : पटना, बिहार

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like