तिरी याद में कब क़यामत न टूटी तिरे ग़म में कब हश्र बरपा न देखा - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

7 min read · 12.4K reads

तिरी याद में कब क़यामत न टूटी तिरे ग़म में कब हश्र बरपा न देखा
ब-जुज़ इक निगाह-ए-मसीहा-नफ़स के मोहब्बत के मारों ने क्या क्या न देखा

बहुत सैर की बाग़-ए-जन्नत की हम ने मगर कुछ मज़ा ज़िंदगी का न देखा
किसी दिल में दर्द-ए-मोहब्बत न पाया किसी दिल में दाग़-ए-तमन्ना न देखा

बहुत मर्द-ए-मैदाँ भी दुनिया में देखे शुजाअत पे नाज़ाँ भी दुनिया में देखे
मगर चोट सह जाए तीर-ए-नज़र की ये दिल ये कलेजा किसी का न देखा

यही है नज़ारा तो क्या है नज़ारा न शान-ए-जमाली न शान-ए-जलाली
ये धुँदला सा परतव ये मस्तूर जल्वा बराबर है हम को तो देखा न देखा

जुनून-ए-मोहब्बत में दीवानगी में तिरी बे-रुख़ी का भी मैं क़द्र-दाँ हूँ
बड़ा तू ने एहसान मुझ पर किया ये तमाशा बना कर तमाशा न देखा

तिरे आस्ताँ का पता किस से पाएँ करे रहबरी कौन भटके हुओं की
ये राह-ए-तलब है कि राह-ए-अदम है किसी का भी नक़्श-ए-कफ़-ए-पा न देखा

मोहब्बत कहाँ ये तो बेचारगी है सितम भी सहें फिर करम इस को समझें
ये जब्र इस लिए कर लिया है गवारा कि इस के सिवा कोई चारा न देखा

नियाज़-ए-मोहब्बत से ये बे-नियाज़ी ख़ुलूस-ए-मोहब्बत से इतना तग़ाफ़ुल
मिरा दर्द तुम ने मिरा हाल तुम ने न जाना न समझा न पूछा न देखा

तुम्हें जोश हम ख़ूब पहचानते हैं तुम्हारी बला-नोशीयाँ जानते हैं
कहाँ तुम कहाँ पारसाई का जामा कभी हम ने ऐसा दिखावा न देखा
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  3. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.4K reads
  4. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  5. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी