रहा पेश-ए-नज़र हसरत का बाब अव्वल से आख़िर तक - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

5 min read · 12.4K reads

रहा पेश-ए-नज़र हसरत का बाब अव्वल से आख़िर तक
पढ़ी किस ने मोहब्बत की किताब अव्वल से आख़िर तक

इशारा तक न लिक्खा कोई उस ने रब्त-ए-बाहम का
बहुत बे-रब्त है ख़त का जवाब अव्वल से आख़िर तक

मयस्सर ख़ाक होता ज़िंदगी में लुत्फ़-ए-तन्हाई
रहे दो दो फ़रिश्ते हम-रिकाब अव्वल से आख़िर तक

ख़ुशी में भी मोहब्बत दुश्मन-ए-सब्र-ओ-सकूँ निकली
रहा दिल में वही इक इज़्तिराब अव्वल से आख़िर तक

ग़लत-कोशी की आदत ने असर पैदा किया ऐसा
ग़लत निकला गुनाहों का हिसाब अव्वल से आख़िर तक

मुझे ले आई है उम्र-ए-रवाँ किन ख़ारज़ारों में
हुआ है चाक दामान-ए-शबाब अव्वल से आख़िर तक

मजाल-ए-गुफ़्तुगू पाई तो अब क्यूँ मोहर-बर-लब है
सुना दे ओ दिल-ए-ग़फ़लत-मआब अव्वल से आख़िर तक

अँधेरे में तलाश-ए-दिल अगर होती तो क्या होती
शब-ए-तारीक था दौर-ए-शबाब अव्वल से आख़िर तक

दहान-ए-ज़ख़्म से भी जोश हाल-ए-दिल सुना देखा
नमक-पाशी ही था उन का जवाब अव्वल से आख़िर तक
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  3. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.4K reads
  4. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  5. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like