नाला-ए-जाँ-गुदाज़ ने मारा - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

4 min read · 12.4K reads

नाला-ए-जाँ-गुदाज़ ने मारा
सोज़-ए-उल्फ़त के साज़ ने मारा

ये कहा पढ़ के मेरा नामा-ए-शौक़
उस सरापा नियाज़ ने मारा

मुँह से उफ़ भी तो कर नहीं सकते
ख़ौफ़-ए-इफ़शा-ए-राज़ ने मारा

ज़िन्दगी चैन से गुज़रती थी
चश्म-ए-नज़्ज़ारा-बाज़ ने मारा

दाद भी शौक़-ए-दीद की न मिली
जल्वा-ए-बे-नियाज़ ने मारा

मौत की ज़द से बच गया जो कोई
उस को उम्र-ए-दराज़ ने मारा

उँगलियाँ हर तरफ़ से उठती हैं
तुर्रा-ए-इम्तियाज़ ने मारा

कोई दम-साज़ कोई है जाँ-बाज़
आप के साज़-बाज़ ने मारा

जिस के क़ब्ज़े में है मसीहाई
हम को इस तेग़-ए-नाज़ ने मारा

क्या भरोसा किसी पे हो ऐ जोश
दिल को इक दिल-नवाज़ ने मारा
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  3. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.3K reads
  4. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  5. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like