मौत की ज़द का ख़तर हर फ़र्द को हर घर में है - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

5 min read · 12.3K reads

मौत की ज़द का ख़तरः हर फ़र्द को हर घर में है
ये बड़ा इक ऐब ऐ दुनिया तिरी चौसर में है

मंज़िल-ए-मक़्सूद पर पहुँचे तो पहुँचे किस तरह
ढूँडने वाला उमीद-ओ-बीम के चक्कर में है

शैख़ से कुछ ज़िद नहीं है बरहमन से कद नहीं
दैर ओ काबा दोनों का जौहर मिरे साग़र में है

फ़िक्र-ए-इमरोज़ ओ ग़म-ए-फ़र्दा सरासर बे-महल
तू अगर घर में है तो सब कुछ हमारे घर में है

दम-ब-ख़ुद फ़ित्ने हैं उन की शोख़ी-ए-रफ़्तार से
एक सन्नाटे का आलम अरसा-ए-महशर में है

मेरी ही रूदाद-ए-वहशत सुन के फ़रियादी हैं सब
चाक मेरे ही जिगर का दामन-ए-महशर में है

नक़्श-ए-उल्फ़त मिट गया तो दाग़-ए-उल्फ़त हैं बहुत
शुक्र कर ऐ दिल कि तेरे घर की दौलत घर में है

इस से क्या मतलब कि है किस किस के दिल में शौक़-ए-क़त्ल
देखना ये है कि दम कितना तिरे ख़ंजर में है

सिलसिला आवारगी का फ़हम से बाहर है जोश
मैं भी चक्कर में हूँ मेरी अक़्ल भी चक्कर में है
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  3. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.4K reads
  4. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  5. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like