दिल-ए-फ़सुर्दा पे सौ बार ताज़गी आई - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

4 min read · 12.4K reads

दिल-ए-फ़सुर्दा पे सौ बार ताज़गी आई
मगर वो याद कि जा कर न फिर कभी आई

चमन में कौन है पुर्सान-ए-हाल शबनम का
ग़रीब रोए तो ग़ुंचों को भी हँसी आई

नवेद-ए-ऐश से भी लुत्फ़-ए-ऐश मिल न सका
लिबास-ए-ग़म ही में आई अगर ख़ुशी आई

किसी तरह भी ज़माने को बस में कर न सके
न दोस्ती न हमें रास दुश्मनी आई

अजब न था कि ग़म-ए-दिल शिकस्त खा जाता
हज़ार शुक्र तिरे लुत्फ़ में कमी आई

ज़माना हँसता है मुझ पर हज़ार बार हँसे
तुम्हारी आँख में लेकिन ये क्यूँ नमी आई

दिए जलाए उमीदों ने दिल के गिर्द बहुत
किसी तरफ़ से न उस घर में रौशनी आई

हज़ार दीद पे पाबंदियाँ थीं पर्दे थे
निगाह-ए-शौक़ मगर उन को देख ही आई
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  3. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.3K reads
  4. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  5. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like