दाग़ दिल चमका तो ग़म पैदा हुआ - जोश मलसियानी

जोश मलसियानीजोश मलसियानी

4 min read · 12.4K reads

दाग़ दिल चमका तो ग़म पैदा हुआ
ये अन्धेरा सुब्ह-दम पैदा हुआ

मैं हूँ वो गुम-गश्ता-ए-राह-ए-तलब
मेरी हस्ती से अदम पैदा हुआ

हो गई हर एक बेशी में कमी
जब ख़याल-ए-बेश-ओ-कम पैदा हुआ

उन के आने की ख़ुशी क्या चीज़ थी
इस ख़ुशी से और ग़म पैदा हुआ

मय-कदे में शैख़ भी आया अगर
गर्दन-ए-मीना में ख़म पैदा हुआ

हुस्न में तख़्लीक़ का जौहर भी है
उस के मैं कहने से हम पैदा हुआ

याद उन की यूँ रफ़ीक़-ए-राह थी
हर क़दम पर हम-क़दम पैदा हुआ

क्या कहें हम इस अदा-ए-ख़ास को
हर करम से इक सितम पैदा हुआ

मर्ग का कुछ भी न था ऐ जोश ग़म
उन के वादे से ये ग़म पैदा हुआ
जोश मलसियानी
About the poet

जोश मलसियानी

View profile & all 20 Poems / Stories

More from जोश मलसियानी

  1. आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानी - जोश मलसियानी

    आग है आग तिरी तेग़-ए-अदा का पानीऐसे पानी को मैं हरगिज़ न कहूँगा पानी

    12.4K reads
  2. उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती है - जोश मलसियानी

    उस के हर रंग से क्यूँ शोला-ज़नी होती हैउन की तस्वीर तो काग़ज़ की बनी होती है

    12.4K reads
  3. किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारे - जोश मलसियानी

    किताबों ने गो इस्तिआरों में हम को बताए बहुत से ठिकाने तुम्हारेमगर कुछ वज़ाहत से अपना पता दो समझते नहीं हम ये मुबहम इशारे

    12.3K reads
  4. जब दुआएँ भी कुछ असर न करें - जोश मलसियानी

    जब दुआएँ भी कुछ असर न करेंक्या करें सब्र हम अगर न करें

    12.4K reads
  5. जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ाने - जोश मलसियानी

    जितने थे तिरे जल्वे सब बन गए बुत-ख़ानेअब चश्म-ए-तमाशाई क्यूँ कर तुझे पहचाने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like