तुम नहीं पास कोई पास नहीं - जिगर बरेलवी

जिगर बरेलवीजिगर बरेलवी

2 min read · 12.4K reads

तुम नहीं पास कोई पास नहीं
अब मुझे ज़िंदगी की आस नहीं

साँस लेने में दर्द होता है
अब हवा ज़िंदगी की रास नहीं

लाला ओ गुल बुझा सकें जिस को
इश्‍क़ की प्यास ऐसी प्यास नहीं

राह में अपनी ख़ाक होने दे
और कुछ मेरी इल्तिमास नहीं

क्या बताऊँ मआल-ए-शौक़ ‘ज़िगर’
आह क़ाएम मेरे हवास नहीं
जिगर बरेलवी
About the poet

जिगर बरेलवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like