आह हम हैं और शिकस्ता-पाइयाँ - जिगर बरेलवी

जिगर बरेलवीजिगर बरेलवी

2 min read · 12.4K reads

आह हम हैं और शिकस्ता-पाइयाँ
अब कहाँ वो बादिया-पैमाइयाँ

जोश-ए-तूफाँ है न मौंजों का ख़रोश
अब लिए है गोद में गहराइयाँ

खेलते थे ज़िंदगी ओ मौत से
वो शबाब और आह वो कजराइयाँ

हम हैं सन्नाटा है और महवियतें
रात है और रूह की गहराइयाँ
जिगर बरेलवी
About the poet

जिगर बरेलवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like