जान अपने लिए खो लेने दे - जिगर बरेलवी

जिगर बरेलवीजिगर बरेलवी

2 min read · 12.4K reads

जान अपने लिए खो लेने दे
मुझ को जी खोल के रो लेने दे

मिट गए अब तो सब अरमाँ-ए-दिल
अब तो चैन से सो लेने दे

ना-ख़ुदाई नहीं करना है अगर
मुझ को कश्‍ती ही डुबो लेने दे

फ़िक्र-ए-वीरानी-ए-दिल क्या है अभी
पहले आबाद तो हो लेने दे
जिगर बरेलवी
About the poet

जिगर बरेलवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like