पूर्ण जीवन - जेन्नी शबनम

जेन्नी शबनमजेन्नी शबनम16 Sept 1966

4 min read · 12.4K reads

1.
कठिन बड़ा
पर होता है जीना
पूर्ण जीवन !

2.
कुछ ख्वाहिशें
फलीभूत न होती
सदियाँ बीती !

3.
मन तड़पा
भरमाये है जिया
मैं निरुपाय !

4.
पाँव है ज़ख़्मी
राह में फैले काँटे
मैं जाऊँ कहाँ !

5.
प्रेम-बगिया
ये उजड़नी ही थी
सींच न पायी !

6.
दंभ जो टूटा
फिर उल्लास कैसा
विक्षिप्त मन !

7.
मन चहका
घर आए सजन
बावरा मन !

8.
महा-प्रलय
ढह गया अस्तित्व
लीला जीवन !

9.
विनाश होता
चहुँ ओर आतंक
प्रकृति रोती !

10.
लौटता कहाँ
मेरा प्रवासी मन
न कोई घर !

11.
अज़ब भ्रम
कैसे समझे कोई
कौन अपना !

(24. 3. 2011)
जेन्नी शबनम
About the poet

जेन्नी शबनम

जन्म : १६नवम्बर, १९६६ को भागलपुर, बिहार में शिक्षा : एम.ए, एल एल.बी, पी एच. डी व्यवसाय: अधिवक्ता, समाज सेवा संप्रति: कोषाध्यक्ष, अंगिका डेवलपमेंट सोसाइटी, बिहार, सचिव, वी.भी.कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन, भागलपुर, बिहार अधिवक्ता, नई दिल्ली।

View profile & all 56 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like