पढ़ो- पढ़ो अख़बार पढ़ो, समाचार दुमदार पढ़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

जयप्रकाश त्रिपाठीजयप्रकाश त्रिपाठी

5 min read · 12.4K reads

पढ़ो- पढ़ो अख़बार पढ़ो, समाचार दुमदार पढ़ो,
जन का बण्टाढार पढ़ो, धन की जय-जयकार पढ़ो।

झूठ-साँच सौ बार पढ़ो, सुबह-सुबह व्यभिचार पढ़ो,
नेता की ललकार पढ़ो, अफ़सर की हुँकार पढ़ो,
बाक़ी सब लाचार पढ़ो ....पढ़ो- पढ़ो, अख़बार पढ़ो।

महँगी-महँगी रेल पढ़ो, बिना टिकट के जेल पढ़ो,
विज्ञापन के खेल पढ़ो, तरह-तरह के तेल पढ़ो,
मँजे हुए मक्कार पढ़ो, ....पढ़ो-पढ़ो, अख़बार पढ़ो।

खूब कोढ़ में खाज पढ़ो, लूटपाट का राज पढ़ो,
खल के माथे ताज पढ़ो, चोर-घोटालेबाज़ पढ़ो,
राजनीति बटमार पढ़ो....पढ़ो-पढ़ो, अख़बार पढ़ो।

शान्ति-शान्ति का शोर पढ़ो, मार-काट चहुंँओर पढ़ो,
लबार, लम्पट, चोर पढ़ो, पूँजी आदमख़ोर पढ़ो,
भूँजी भाँग उधार पढ़ो, पढ़ो-पढ़ो अख़बार पढ़ो।

बेबस हिन्दुस्तान पढ़ो, मस्त माफ़िया-डान पढ़ो,
नटवर तोड़ें तान पढ़ो, नेता के गुणगान पढ़ो,
महिमा अपरम्पार पढ़ो..... पढ़ो-पढ़ो अख़बार पढ़ो।
जयप्रकाश त्रिपाठी
About the poet

जयप्रकाश त्रिपाठी

View profile & all 64 Poems / Stories

More from जयप्रकाश त्रिपाठी

  1. अब का तुक्का-पुक्का फाड़ो - जयप्रकाश त्रिपाठी

    अब का तुक्का-पुक्का फाड़ोपढ़ो पहाड़ा भाईजी।

    12.4K reads
  2. अशेष समर - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मैंने जब-जब लिखना चाहा, कभी नहीं लिख पाया तुमको।मैंने जब-जब पढ़ना चाहा, कभी नहीं पढ़ पाया तुमको।

    12.3K reads
  3. आएँ नहीं जाएँ, प्राण करें धुक-धुक - जयप्रकाश त्रिपाठी

    उँगली में पोर-पोर नाधे सुख-दुख।बित्ताभर जीवन के रोज़ नए रुख।

    12.4K reads
  4. आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं - जयप्रकाश त्रिपाठी

    आगे-आगे कौवा नाचैं, पीछे से मुँहझौवा नाचैं,हौवी नाचै, हौवा नाचैं, पी के अद्धा-पौवा नाचैं ...

    12.4K reads
  5. आह से उपजा गान - जयप्रकाश त्रिपाठी

    मेरा दुख लाखो में एक है, किन्तु क्यों कहूँ!सहने दो, सहने दो और इसे, क्यों नहीं सहूँ!

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like