शब्द - जयप्रकाश मानस

जयप्रकाश मानसजयप्रकाश मानस2 Sept 1965

2 min read · 12.4K reads

अपने अँधेरे में पड़ा था चुपचाप
आदमी उसके पास पहुँचा
जाग उठा वह
नहा उठा रोशनी से आदमी भी
सिर्फ़ इतना ही नहीं
नहा उठी सारी दुनिया उसकी रोशनी में
निहायत नये चीज़ – अपने नामकरण संस्कार से
संस्कारित हो उठा सारा संसार
जैसे शिशु के आने पर नाच उठता है बाँझ का परिवार

(रचनाकाल-12 मई 2007)
जयप्रकाश मानस
About the poet

जयप्रकाश मानस

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like