स्त्री बनती बेटी - जयप्रकाश कर्दम

जयप्रकाश कर्दमजयप्रकाश कर्दम

10 min read · 12.4K reads

पहले जैसी नहीं रह गयी अब मेरी बेटी
वह बदल रही है
पहनावा, खानपान की आदतें और स्वाद
सब कुछ बदल रहा है उसका
अब वह खिलौने नहीं मांगती
न चांद को पाने की जिद करती है
गुड़िया के साथ खेलना भी
उसने छोड़ दिया है अब
ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार
गाकर सुनाने वाली मेरी बेटी
अब दूसरे गीत गुनगुनाने लगी है
अब वह पहले की तरह रूठती नहीं है
न मेरे साथ ऑफिस जाने को मचलती है
चिड़ियों से भी कोई लगाव नहीं रहा अब उसका
जिनको पकड़ने के लिए
घर के आंगन में
अपने नन्हे-नन्हे पांवों पर
उन्हीं की तरह फुदकती फिरती थी
टीचर को चीटर और
टेंपल को मेंटल कहने वाली मेरी बेटी
अब बड़ी हो रही है
कल तक आड़ी-तिरछी रेखाएं खींच-खींचकर
वह घर की दीवारों को रंगती थी
मुझे घोड़ा बनाकर
मेरी पीठ पर सवारी करती थी
कभी शेर बनकर डराती थी
कभी दबे पांव पीछे से आकर
अपने कोमल हाथ मेरी आंखों पर रख
मैं कौन हूं पूछती थी
आपकी शादी की अलबम में मैं क्यों नहीं हूं
ऐसे अटपटे सवाल करती थी
अब वह ऐसा कुछ नहीं करती
बचपन की वह चेटरबॉक्स अब
बहुत कम बोलती है
ज्यादातर समय अपने कमरे में बंद
वह अपनी किताबों में खोई रहती है
बीच-बीच में कंप्यूटर पर खेलती है
अपने दोस्तों से बातें करती है
कभी-कभी अपनी त्वचा और बालों को
संवारने पर भी ध्यान देती है
घर भर की चीजों को
अस्त-व्यस्त करके रखने वाली मेरी बेटी को
बेतरतीब चीजें अच्छी नहीं लगतीं अब
हर चीज को साफ और सलीके से
रखने की नसीहत देती है
अब अपनी पसंद भी
वह मुझ पर थोपने लगी है
मुझे कब कौन से कपड़े पहनने चाहिएं
वह बताती है
मेरी अंगुली पकड़कर चलना सीखने वाली
मेरी बेटी को अब उसके साथ
मेरा चलना अच्छा नहीं लगता
अब वह कहीं भी अपने आप
या अपने दोस्तों के साथ जाना पसंद करती है
मेरी बेटी अब बड़ी हो रही है
स्कूल के अंतिम दिन साड़ी पहनकर गयी
तो पूरी स्त्री लगती थी
धीरे-धीरे वह स्त्री में तब्दील हो रही है
इस तब्दील होती स्त्री मे
मेरी बेटी कहीं खो रही है
कल वह किसी की पत्नी बनेगी
फिर मां बन जाएगी
मेरी बेटी मुझसे छिन जाएगी।
जयप्रकाश कर्दम
About the poet

जयप्रकाश कर्दम

View profile & all 53 Poems / Stories

More from जयप्रकाश कर्दम

  1. गूँगा नहीं था मैं - जयप्रकाश कर्दम

    हिन्दी पटटी में दलित साहित्य को सामने लाने, उसको स्थापित करने और परंपरागत हिन्दी साहित्य के समांतर दलित साहित्य के बुनियादी सरोकारों को उजागर करने में जिन दलित साहित्यकारों का महत्वपूर्ण योगदान है उन दलित साहित्यकारों में डा. जयप्रकाश कर्दम एक जाना-पहचाना नाम है। वह दलित साहित्य के एक सशक्त हस्ताक्षर हैं और अपने व्यक्तित्व, सृजनकर्म के बूते अपने समकालीनों में काफी चर्चित और समादृत हैं। डा. जय प्रकाश कर्दम एक बहुआयामी प्रतिभावाले साहित्यकार और चिंतक हैं। कविता, कहानी और उपन्यास लिखने के अलावा दलित समाज की वस्तुगत सच्चाइयों को सामने लानेवाली अनेक निबंध व शोध पुस्तकों की रचना व संपादन भी उन्होंने किया है। उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान है- उनके संपादन में प्रतिवर्ष निकलने वाली दलित साहित्य वार्षिकी। उनके अथक प्रयासों के चलते दलित साहित्य वार्षिकी, दलित साहित्य में दलित सोच और सृजन का एक बुनियादी आधार बन गई है।तिनका-तिनका आग डा. जय प्रकाश कर्दम का दूसरा कविता संग्रह है। काफी लंबे अंतराल के बाद उनका यह दूसरा कविता संग्रह प्रकाशित हुआ है। अपने पहले कविता संग्रह गूंगा नहीं था मैं के साथ उन्होंने दलित कविता के क्षेत्र में पदार्पण किया था।

    12.4K reads
  2. तिनका तिनका आग - जयप्रकाश कर्दम

  3. बस्तियों से बाहर - जयप्रकाश कर्दम

  4. राहुल - जयप्रकाश कर्दम

  5. आदमी और कविता - जयप्रकाश कर्दम

    क्यों नहीं चलते साथ-साथआदमी और कविता जहां कविता है वहां आदमी नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like