काग़ज़-1 - जयंत परमार

जयंत परमारजयंत परमार11 Sept 1954

2 min read · 12.4K reads

पुराने वक़्त में
लिखा जाता था--
पत्तों पर
भोज पत्र पर
ताड़ पत्र पर
पेड़ के सीने पर
पत्थर पर
पशु के चमड़े पर
ताँबे पर
चारों वेद भी
लिखे गए थे
भोज पत्र पर
लेकिन ज़ुल्म की
काली ऋचाएँ
लिखी गई थीं
मेरे बदन पर
आज भी...!
जयंत परमार
About the poet

जयंत परमार

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like