पेंसिल-2 - जयंत परमार

जयंत परमारजयंत परमार11 Sept 1954

4 min read · 12.4K reads

मेरी बच्ची
प्यारी-सी नन्हीं बच्ची
शार्पनर से
सुलगाती है इक पेंसिल

सफ़ेद काग़ज़ के आकाश में
रौशनी फैलने लगती है--

पेड़ को लेकर उड़ती काली चिड़िया
मोर की आँखो पर चश्मा
हवा में उड़ता अग्निरथ
सड़क पर चलता एरोप्लेन
गाय से बातें करता बाघ
काले दरख़्त पे
एक आँख वाला सूरज
उस पर बादल का टुकड़ा
बादल के माथे पर उड़ती नीली मछली
झरने की लहरों पे तैरती पीली तितली

मेरी प्यारी-सी बच्ची
अपनी मस्ती में क्या-क्या
खींच रही है तस्वीरें!

लेकिन जब भी
स्कूल का मास्टर
होमवर्क देता है उसको
मेरी प्यारी-सी गुड़िया
अकसर यूँ ही ग़ुस्से में
नोक तोड़कर रख देती है
और पेंसिल की मोमबत्ती बुझ जाती है
सफ़ेद काग़ज़ के आकाश में
रह जाता है सिर्फ़ धुआँ!
जयंत परमार
About the poet

जयंत परमार

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनख़ून रुलवाएगी ये जंगल-परस्ती एक दिनसब चले जाएँगे ख़ाली कर के बस्ती एक दिन— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीस्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीहाथ पर हाथ धरेसूर्य तुमने मुझे अँधेरे में रखाबताया कुछ भी नहीं मुझे— भगतसिंह सोनी