उम्मीदों पर खरा न उतरा - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

5 min read · 12.4K reads

सन ग्यारह जा दरिया में डूबे तेरा सफीना
उम्मीदों पर
खरा न उतरा
होता गया कमीना |
सन ग्यारह
जा दरिया में ,
डूबे तेरा सफीना |

जाते -जाते
वालमार्ट का
पत्थर सिर पर फोड़े ,
पहले से ही
टूटे दिल को
आखिर दम तक तोड़े ,
जोंक व्यवस्था
पी जाती है
अपना खून -पसीना |

सिंहासन पर
मौन मुखौटे
कठपुतली दरबारी ,
राजकोष से
अपने घर की
भरे तिजोरी सारी ,
लौटे हैं
बेउर ,तिहाड़ से
फिर भी चौड़ा सीना |

जली रोटियों
जैसी किस्मत
हर आफ़िस ,दफ़्तर में ,
मँहगी गैस
टिफिन की चिन्ता
रोज रसोईघर में |
खेत पियासे
डीजल मँहगा
चुप हैं रामनगीना |

पाहुन -परजा
और सरौते
मिलते नहीं ओसारे ,
चमक उठे
फिर दीवारों पर
लोकलुभावन नारे ,
भीड़ जुटातीं
विद्याबालन -
शीला और रवीना |

फिर -फिर
वही तमाशा लेकर
नए साल मत आना ,
भौरे -फूल-
तितलियाँ ,लाना
परियों का अफसाना |
एक टाट पर
मिलकर बैठें
काशी और मदीना |
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like