सुहाना हो भले मौसम मगर अच्छा नहीं लगता - जयकृष्ण राय तुषार

जयकृष्ण राय तुषारजयकृष्ण राय तुषार1 Sept 1969

4 min read · 12.4K reads

सुहाना हो भले मौसम मगर अच्छा नहीं लगता ।
सफ़र में तुम नहीं हो तो सफ़र अच्छा नहीं लगता ।।

फिजा में रंग होली के हों या मंज़र दीवाली के ।
मगर जब तुम नहीं होते ये घर अच्छा नहीं लगता ।।

जहाँ बचपन की यादें हों कभी माँ से बिछड़ने की ।
भले ही ख़ूबसूरत हो शहर अच्छा नहीं लगता ।।

परिन्दे जिसकी शाखों पर कभी नग्में नहीं गाते ।
हरापन चाहे जितना हो शज़र अच्छा नहीं लगता ।।

तुम्हारे हुस्न का ये रंग सादा ख़ूबसूरत है ।
हिना के रंग पर कोई कलर अच्छा नहीं लगता ।।
 
तुम्हारे हर हुनर के हो गए हम इस तरह कायल ।
हमें अपना भी अब कोई हुनर अच्छा नहीं लगता ।।

निगाहें मुंतज़िर मेरी सभी रस्तों की है लेकिन ।
जिधर से तुम नहीं आते उधर अच्छा नहीं लगता ।।
जयकृष्ण राय तुषार
About the poet

जयकृष्ण राय तुषार

View profile & all 56 Poems / Stories

More from जयकृष्ण राय तुषार

  1. सदी को सुन रहा हूँ मैं - जयकृष्ण राय तुषार

    पुराने वक़्त मेंलिखा जाता था--

    12.4K reads
  2. हम तो मिट्‌टी के खिलौने थे गरीबों में रहे - जयकृष्ण राय तुषार

    कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहेहर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे

    12.4K reads
  3. मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँ - जयकृष्ण राय तुषार

    मैं सूफ़ी हूँ दिलों के दरमियाँ ही प्यार करता हूँमैं जिस्मानी मुह्ब्बत में कहाँ ऐतबार करता हूँ

    12.4K reads
  4. कोई भी रंग मेंहदी का हथेली पर नहीं होता - जयकृष्ण राय तुषार

    सलीका बाँस को बजने का जीवन भर नहीं होता ।बिना होठों के वंशी का भी मीठा स्वर नहीं होता ।।

    12.4K reads
  5. वो एक खत है - जयकृष्ण राय तुषार

    उसी के क़दमों की आहट सुनाई देती हैकभी-कभार वो छत पर दिखाई देती है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुल