हैरत से देखती है दरीचों की सफ़ यहाँ - जावेद नासिर

जावेद नासिरजावेद नासिर1 Jan 1949 – 1 Jan 2006

3 min read · 12.4K reads

हैरत से देखती है दरीचों की सफ़ यहाँ
बनते हैं जान-बूझ के साए हदफ़ यहाँ

किन किन की आत्माएँ पहाड़ों में क़ैद हैं
आवाज़ दो तो बजते हैं पत्थर के दफ़ यहाँ

छनती हैं जंगलों में दरख़्तों से रौशनी
धब्बे हैं कैसे धूप के चारों तरफ़ यहाँ

उठ उठ के आसमाँ को बताती है धूल क्यूँ
मिट्टी में दफ़्न हो गए कितने सदफ़ यहाँ

ग़ुस्सा था जाने कौन सी सदियों का उन के पास
आँखों से अब भी बहता है ख़्वाबों का कफ़ यहाँ
जावेद नासिर
About the poet

जावेद नासिर

Poet (1949-2006)

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like