दुनिया है तेज़ धूप समुंदर है जैसे तू - जावेद नासिर

जावेद नासिरजावेद नासिर1 Jan 1949 – 1 Jan 2006

2 min read · 12.4K reads

दुनिया है तेज़ धूप समुंदर है जैसे तू
बस एक साँस और कि मंज़र है जैसे तू

ये और बात है कि बहुत मुक़्तदिर हूँ मैं
है दस्त-रस में कोई तो पल भर है जैसे तू

बस चलते चलते मुझ को बदन की रविश मिली
वर्ना ये सर्द शाम भी पत्थर है जैसे तू

क्या जाने किस सदी का तकल्लुफ़ है दरमियाँ
ये रोज़ ओ शब की धूल ही बेहतर है जैसे तू
जावेद नासिर
About the poet

जावेद नासिर

Poet (1949-2006)

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like