बहुत उदास था उस दिन मगर हुआ क्या था - जावेद नासिर

जावेद नासिरजावेद नासिर1 Jan 1949 – 1 Jan 2006

3 min read · 12.4K reads

बहुत उदास था उस दिन मगर हुआ क्या था
हर एक बात भली थी तो फिर बुरा क्या था

हर एक लफ़्ज़ पे लाज़िम नहीं कि ग़ौर करूँ
ज़रा सी बात थी वैसे भी सोचना क्या था

मुझे तो याद नहीं है वहाँ की सब बातें
किसी किसी पे नज़र की थी देखना क्या था

गली भी एक थी अपने मकाँ भी थे नज़दीक
इसी ख़याल से आया था पूछना क्या था

मैं जिस की ज़द में रहा आख़िरी तसल्ली तक
ख़ुदा-ए-बरतर-ओ-आला वो सिलसिला क्या था
जावेद नासिर
About the poet

जावेद नासिर

Poet (1949-2006)

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like