तुम कहो तो कहूँ - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

5 min read · 12.4K reads

हर्फ़ के तार में जितने आँसू पिरोए गए
दर्द उन से फुज़ूँ था
सुनो, तो कहूँ
तुम कहो तो कहूँ ज़र्फ़ की दास्ताँ

खेतियों को गिला बादलों से नहीं सूरजों से भी था
बाज़ूओं से भी था, हल पकड़ने से पहले ही जो थक गए
किश्त-ए-ज़रख़ेज़ पर आब-ए-नमकीन जम सा गया
रक़्स थम सा गया
एड़ियाँ घूमते-घूमते रुक गईं
अशक रुख़सार की घाटियों से गिरा -- मुँजमिद हो गया
रँग ख़ुशबू बना तो हवा चल पड़ी
ख़ाब नाता बना तो खुली खिड़कियों में सलाख़ें उगीं
हाथ ज़ख्मीं हुए

किस के कशकोल से कितने सिक्के गिरे
हिजर कैसा परिन्दे की आँखों में था
घाव कैसे पहाड़ों के सीने पे थे
आईना गुँग था
फ़र्श पर अक्स धम्म से गिरा
किर्चियाँ हो गया
तुम कहो तो गिनूँ
तुम कहो तो चुनूँ
तुम कहो तो सुनूँ इन खिले फूल की धड़कनें

गुमशदा तितलियों की सदा
ज़र्द टहनी के होंटों पे रखी हुई बददुआ
आसमानों की दहलीज़ पर फेंक दूँ
तुम कहो तो दिखाऊँ तुम्हें
इक तमाशा कि जो मेरी मुट्ठी में है
एक गर्दन कि जो ग़म के फन्दे में है
सांस चलती भी है और चलती नहीं
जाँ निकलती नहीं !
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like