नवाए गुमराह-ए-शब - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

6 min read · 12.4K reads

ए ख़्वाब-ए-ख़न्दा
तुझे तो मैं ढ़ूँढ़ने चला था

मुझे ख़बर ही नहीं थी तू मेरी उँगलियों में खिला हुआ है
मेरे सदफ़ में तेरे ही मोती हैं
मेरी जेबों में तेरे सिक्के खनक रहे हैं
नवाए गुमराह-ए-दश्त-ए-शब के नुजूम तेरी हथेलियों पर चमक रहे हैं
मेरे ख़ला में तमाम सम्तें तेरे ख़ला से उतर रही हैं
मुझे ख़बर ही ना थी
कि मेरी नज़र की ऐनक में तेरे शीशे जड़े हुए हैं
तुझे तो मैं ढ़ूँढ़ने चला था

तुझे तो मैं ढ़ूँढ़ने चला था!
किसी सलीब-ए-कुहन पे, दार-ओ-रसन के तारीक रास्तों की
थकन में ,.फरहाद कोहकुन की सदाए सद-चाक में, किसी चौक
में उबलते हुए लहू में खिले गुल-ए-तिफ़्ल-ए- बे-गुनाह के बिखरते रंगों
की उँगली थामे तुझे तो मैं ढ़ूँढ़ने चला था

शब-ए-तरब है
शब-ए-तरब में ना साज़ उतरे ना नूर बिखरा
ना बादलों ने फुवार भेजी
ना झील ने माहताब उगला
शब-ए-तरब है ए ख़्वाब-ए-ख़न्दा !

शब-ए-तरब में मेरी तलब का रबाब बन जा
बुझी रगों में शराब बन जा
ए ख़्वाब-ए-ख़न्दा, मेरी अँगीठी का ख़्वाब बन जा
कि शब का आहन पिघलने तक मेरी चिमनियों के धुएँ में
जुगनू मल्हार गाएँ
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like