मुझे शाम आई है शहर में - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

4 min read · 12.4K reads

मैं सफ़र में हूँ
मेरे जिस्म पर
हैं हज़ार रँगों की यूरशें
कहीं सुर्ख़ फूल खिला हुआ
कहीं नील है
कहीं सब्ज़-रँग है ज़हर का
मगर आईना शब-ए-शहर का
मेरी ढाल है !
जो विसाल है
वही असल हिजर मिसाल है
मेरे सामने वही रास्ते
वही बाम-ओ-दर
वही सँग हैं, वही सूलियाँ
मुझे शाम आई है शहर में

मुझे शाम आई है शहर में
जहाँ आसमान की वुसअतों से
सवाल कासा-ब-दस्त लौटे थे
याद है !
शब-ए-हीला जू , तुझे याद है
वो सलीब,
जिस पे मचान, नज्म-ए-सहर की थी
वो ख़तीब,
जिसका ख़िताब अबरू हवा से था
— वो सदाए ज़बत अजीब थी
कहीं कोढ़ियों की शिफ़ा बनी
कहीं अबरू बाद से
चोब-ए-ख़ुशक तड़ख़ रही थी सवेर से !

बड़ी देर से यहाँ मरक़दों के गुलाब
पाँव की धूल हैं
मैं सफ़र में हूँ
मुझे शाम आई है शहर में
मरे हाथ में भी कमान है
मुझे तीर दे
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like