बोलता क्यों नहीं - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

6 min read · 12.4K reads

तूने क्यों अपने गालों पे सरसों मली
तूने क्यों अपनी आँखों में चूना भरा
तेरी गोयाई किस दश्त के भेड़िये ले गए
बोलता क्यों नहीं

बोलता क्यों नहीं, तिफ़ल-ए-मासूम, तू कब से बीमार है
कैसा आज़ार है, जिसने तेरी शबों से तेरी नींद, तेरे दिनों से
खिलौने चुराए,
तू सोया नहीं है मगर जागता क्यों नहीं !
देखता क्यों नहीं तेरे बाबा के बालों में खुजली है और उँगलियाँ झड़ चुकी हैं
हिसाब-ए-शब-ओ-रोज़ करते हुए
तेरी अम्माँ के राशा-ज़दा हाथ ख़ुशहालीयाँ ढूँडते-ढूँडते
इन धुले बर्तनों में पड़े रह गए
सुबह-ए-ताबीर ने शाख़ पर सबज़ होने की हसरत लिखी
आँख को मोतिया दे दिया !

देखता क्यों नहीं आज बाज़ार में जश्न-ए-अफ़्लास है
शहर की भूक चोरी हुई
और ख़बरों ने अख़बार गुम कर दिया !
लोग रोते रहे !
लोग हंसते रहे !
तेरे बिस्तर पे अश्कों की चम्पा खिली
और तू चुप रहा !
तेरे माथे पे मुसकान का इतर छिड़का गया
और तू चुप रहा !

मेरी हण्डिया जली
मेरा चूल्हा बुझा
मेरी झोली से हर्फ़-ए-दुआ गिर गया
मेरे बच्चे तू लब खोलता क्यों नहीं
बोलता क्यों नहीं !
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like