अपाहज दिनों की निदामत - जावेद अनवर

जावेद अनवरजावेद अनवर

5 min read · 12.4K reads

खिड़कियाँ खोल दो
ज़ब्त की खिड़कियाँ खोल दो
मैं खिलूँ जून की दोपहर में
दिसम्बर की शब में
सभी मौसमों के कटहरे में अपनी नफ़ी का मैं इस्बात बन कर खिलूँ
ख़्वाहिशों
नींद की जँगली झाड़ियों
अपने ही ख़ून की दलदलों में खिलूँ
 
भाइयों की फटी आस्तीनों में
बहनों के सजदों में
माँ बाप के बे-ज़बाँ दर्द में अधजले सिगरटों का तमाशा बनूँ
हर नई सुबह के बस स्टापों पे ठहरी हुई लड़कियों की किताबों में
मस्लूब होने चलूँ
मैं अपाहज दिनों की निदामत बनूँ

खिड़कियाँ खोल दो
छोड़ दो रास्ते
शहर-ए-बे-ख़्वाब में घूमने दो मुझे
सुबह से शाम तक, शाम से सुबह तक
इस अन्धेरे की इक-इक किरण चूमने दो मुझे

जिसमें बेज़ार लम्हों की साज़िश हुई
और दहलों से नहले बड़े हो गए
जिसमें बे-नूर किरनों की बारिश हुई
बहर-ए-शब-ज़ाद में जो सफ़ीने उतारे भँवर बन गए
ख़ाब में ख़ाब के फूल खिलने लगे, खिड़कियाँ खोल दो
जागने दो मुझे
जावेद अनवर
About the poet

जावेद अनवर

सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा - जावेद अनवर Books: शहर में शाम, अश्कों की धनक (आँसुओं का इन्द्रधनुष) और भेड़िए सोए नहीं।

View profile & all 23 Poems / Stories

More from जावेद अनवर

  1. अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गया - जावेद अनवर

    अज़ब ख़्वाबों से मेरा राबता रक्खा गयामुझे सोए-हुवों में जागता रक्खा गया

    12.4K reads
  2. अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोई - जावेद अनवर

    अजीब सानेहा गुज़रा है इन घरों पे कोईके चौंकता ही नहीं अब तो दस्तकों पे कोई

    12.4K reads
  3. बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिए - जावेद अनवर

    बे-तुकी रौशनी में पराए अँधेरे लिएएक मंज़र है तेरे लिए एक मेरे लिए

    12.4K reads
  4. मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्ता - जावेद अनवर

    मेरी तहरीरों का महवर एक बे-सर फ़ाख़्तामेरा नारा ख़ामोशी मेरा पयम्बर फ़ाख़्ता

    12.4K reads
  5. मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकल - जावेद अनवर

    मुहीब रात के गुंजान पानियों से निकलनई सहर के सितारे तू चिमनियों से निकल

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like