नया हुक्म-नामा

Javed AkhtarJaved Akhtar17 Jan 1945

2 min read · 13.4K reads

किसी का हुक्म है सारी हवाएँ

हमेशा चलने से पहले बताएँ

कि उन की सम्त क्या है

किधर जा रही हैं

हवाओं को बताना ये भी होगा

चलेंगी अब तो क्या रफ़्तार होगी

हवाओं को ये इजाज़त नहीं है

कि आँधी की इजाज़त अब नहीं है

हमारी रेत की सब ये फ़सीलें

ये काग़ज़ के महल जो बन रहे हैं

हिफ़ाज़त उन की करना है ज़रूरी

और आँधी है पुरानी इन की दुश्मन

ये सभी जनते हैं

किसी का हुक्म है दरिया की लहरें

ज़रा ये सर-कशी कम कर लें अपनी हद में ठहरें

उभरना फिर बिखरना और बिखर कर फिर उभरना

ग़लत है ये उन का हंगामा करना

ये सब है सिर्फ़ वहशत की अलामत

बग़ावत की अलामत

बग़ावत तो नहीं बर्दाश्त होगी

ये वहशत तो नहीं बर्दाश्त होगी

अगर लहरों को है दरिया में रहना

तो उन को होगा अब चुप-चाप बहना

किसी का हुक्म है

इस गुलिस्ताँ में बस इक रंग के ही फूल होंगे

कुछ अफ़सर होंगे जो ये तय करेंगे

गुलिस्ताँ किस तरह बनना है कल का

यक़ीनन फूल तो यक-रंगीं होंगे

मगर ये रंग होगा कितना गहरा कितना हल्का

ये अफ़सर तय करेंगे

किसी को ये कोई कैसे बताए

गुलिस्ताँ में कहीं भी फूल यक-रंगीं नहीं होते

कभी हो ही नहीं सकते

कि हर इक रंग में छुप कर बहुत से रंग रहते हैं

जिन्होंने बाग़-ए-यक-रंगीं बनाना चाहे थे

उन को ज़रा देखो

कि जब इक रंग में सौ रंग ज़ाहिर हो गए हैं तो

कितने परेशाँ हैं कितने तंग रहते हैं

किसी को ये कोई कैसे बताए

हवाएँ और लहरें कब किसी का हुक्म सुनती हैं

हवाएँ हाकिमों की मुट्ठियों में हथकड़ी में

क़ैद-ख़ानों में नहीं रुकतीं

ये लहरें रोकी जाती हैं

तो दरिया कितना भी हो पुर-सुकूँ बेताब होता है

और इस बेताबी का अगला क़दम सैलाब होता है

Javed Akhtar
About the poet

Javed Akhtar

Javed Akhtar (born 17 January 1945) is an Indian political activist, poet, lyricist and screenwriter, originally from Gwalior area. He is a recipient of the Padma Shri (1999), Padma Bhushan (2007), the Sahitya Akademi Award as well as five National Film Award…

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँअधूरा मकानइसे दो कमरे का मकान बनना थाफ़िलहाल एक कमरे के बाद काम बंद है— हरीशचंद्र पांडेकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्य